Feeds:
Posts
Comments

Hope

HopeSome day I hope, you won’t be there alone,
you won’t miss me and I won’t miss you!
on your birthday, and life’s each day,
I could see you, touch you and kiss you!

Some day I hope, we’d walk along the shores,
holding hands, all alone, just me and you!
amidst the moonlight and music of waves,
and in my ear, you’d whisper a secret or two!

Some day I hope, to share my solitude,
I won’t have just the cold side of the bed!
some day I hope, at the daybreak, I find myself awake,
next to the woman I love instead!

Some day I hope, I’ll get you back,
from the destiny, fighting the odds together!
because I could conquer the world,
with one hand, if you’re holding the other!

तमन्ना

तुम्हारे बिना बिखर के संभलना तो सीख लिया हमनें…,
अफसोस ये है कि फिर से
बिखर जाने की तमन्ना अब रहती है दिल में…!
यूं तो हसीन साकी का दीदार तलक दर्द जगा देता है ज़हन में…,
अफसोस ये है कि फिर से
मयखाने जाने की तमन्ना रहती है दिल में…!

तेरे दर का आज भी दूर से दीदार करते हैं…,
हालांकि कितने ठिकाने आज भी मेरा इंतज़ार करते हैं…,
तेरी बाहों को भुला कर तन्हा सोना तो सीख लिया हमनें…,
अफसोस ये है कि फिर से
सड़क‍-किनारे यूं ही बेहोश सो जाने की तमन्ना रहती है दिल में…!

ज़ाहिर से दर्द को छिपाना भी सीख लिया…,
महफिलों के मुताबिक नज़र आना भी सीख लिया…,
अश्को से सींच कर खुशी के फूल खिलाना भी सीख लिया…,
अफसोस ये है कि फिर से
चुपके चुपके आंसू बहाने की तमन्ना रहती है दिल में…!

यूं तो तेरी याद में रोज़ मर कर जीना सीख लिया हमनें…,
पर फिर से एक बार मर जाने की तमन्ना अब रहती है दिल में…!
तुम्हारे बिना बिखर के संभलना तो सीख लिया हमनें…,
अफसोस ये है कि फिर से
बिखर जाने की तमन्ना अब रहती है दिल में…!

For those who can understand Hindi, but can’t read.. :)

Tumhare bina bikhar ke sambhalna to seekh liya humne…,
afsos ye hai ke phir se
bikhar jaane ki tamanna ab rehti hai dil me…!
Yun to hasin saki ka didar talak dard jaga deta hai zehan me …
afsos ye hai ke phir se
maykhaane jaane ki tamanna rehti hai dil me…!

Tere dar ka aaj bhi door se didar karte hain…,
halaki kitne thikane aaj bhi mera intezaar karte hain…,
teri baaho ko bhula kar tanha sona to seekh liya humne…,
afsos ye hai ke phir se
sadak-kinaare yun hi behosh so jaane ki tamanna rehti hai dil me…!

Zahir se dard ko chupana bhi seekh liya…,
mehfilon ke mutabik nazar aana bhi seekh liya…,
ashko se seench kar khushi ke phool khilana bhi seekh liya…,
afsos ye hai ke phir se
chupke chupke aaso bahane ki tamanna rehti hai dil me…!

Yun to teri yaad me roz mar kar jeena seekh liya humne…,
par phir se ek baar mar jaane ki tamanna ab rehti hai dil me…!
Tumhare bina bikhar ke sambhalna to seekh liya humne…,
afsos ye hai ke phir se
bikhar jaane ki tamanna ab rehti hai dil me…!

तुम जो नहीं… तो सुबह भी रात की रुसवाई सी लगती है…!
यूं तो लोग अपने बहुत हैं…,
पर तुम बिन सब दुनिया पराई सी लगती है…!
नदी का पर्वत से जुदा होकर सागर में मिलना…,
भी अब तो बेवफाई सी लगती है…!
तुम जो नहीं… तो सुबह भी रात की रुसवाई सी लगती है…!

दूर फलक तक हम भी उड़ना चाहते थे…,
अब तो उड़ती चिड़िया भी सतायी सी लगती है…!
बेवफा तुम नहीं, खफा मैं भी नहीं…,
फिर क्यूं ये दूरी जुदाई सी लगती है…?
तुम जो नहीं… तो सुबह भी रात की रुसवाई सी लगती है…!

बस तुम्हारी याद साथ रहती है, हर वक्त, हर जगह…,
अब तो भीड़ में भी मुझे तन्हाई सी लगती है…!
यूं तो कम नहीं हसीन चेहरे यहां भी, काफिर…,
पर क्यूं हर चेहरे में तुम्हारी परछाई सी लगती है…?
तुम जो नहीं तो… सुबह भी रात की रुसवाई सी लगती है…!

जहां तुम्हारी एक झलक का इन्तजार करता था आशिक…,
अब तो वो गलियां भी हरजाई सी लगती है…!
शायद तुमसे ही रोशन था मेरा जहां…,
अब तो खिली हुई कली भी मुरझाई सी लगती है…!
तुम जो नहीं तो… सुबह भी रात की रुसवाई सी लगती है…!

For those who can understand Hindi, but can’t read.. :)

Tum jo nahi… to subah bhi raat ki ruswai si lagti hai…!
yu to log apne bahut hain…,
par tum bin sab duniya parai si lagti hai…!
nadi ka parvat se juda hokar sagar me milna…,
bhi ab to bevfaai si lagti hai…!
Tum jo nahi… to subah bhi raat ki ruswai si lagti hai…!

door kahi chaand tak hum bhi chahte they udna…,
ab to udti chidiya bhi satai si lagti hai…!
bewafa tum nahi, khafa mai bhi nahi…,
phir bhi kyu yeh doori judai si lagti hai…?
Tum jo nahi… to subah bhi raat ki ruswai si lagti hai…!

bas tumhari yaad sath rehti hai har waqt har jagah…,
ab to bheed me bhi mujhko tanhayi si lagti hai…!
yu to kam nahi nahi hasi chehre yaha bhi kafir…,
phir kyu har chehre me tumhari parchai si lagti hai…?
Tum jo nahi… to subah bhi raat ki ruswai si lagti hai…!

jaha tumhari ek jhalak ke intezaar karta tha aashik…,
ab to wo galiyan bhi harjai si lagti hain…!
shayad tumse hi roshan tha mera jahan…,
ab to khili hui kali bhi murjhai si lagti hai…!
Tum jo nahi… to subah bhi raat ki ruswai si lagti hai…!

इक दिन ऐसा आया था …,
इक अजनबी खुशी सी लाया था…|
जब तुम जीवन में आईँ थीँ …,
मानो मैंने अपनी अधूरी कहानी पाई थी…||

तुम दूर होकर भी साथ थी …,
उस कच्चे धागे मे कुछ तो बात थी…|
ना जाने किसकी नज़र लगी हम दोनो के जज्बात को …,
दोष ना तेरा था ना मेरा, पर क्या दोष दूं हालात को…??

अब बस यादें ही तो हैं तुम्हारी …,
जो मुझमें अब भी ‘मैं’ बन कर बाकी हैं …||

जाने क्यूँ दिल को चुभने लगा था …,
हर इक अल्फाज़ तुम्हारा ..?
क्यूँ वो कोयल सी बोली सुनने से,
डरने लगा था दिल बेचारा …??

कोशिश तो की थी मैंने खुद को समझाने की..,
खुद से जुदा होकर तुम्हारे पास आने की….|
पर अब तुम पास होकर भी साथ ना थी…,
बस उम्मीद थी मेरे पास, पर क्यूँ वक्त की खैरात ना थी…??

शायद डर था तुम्हें खोने का …,
कुछ शिकवा भी था तुम्हारे दूर होने का …|
जाने क्यूँ तुम्हें कभी समझ ना पाया …?
या शायद मैं तुम्हें कभी समझ ना आया …??

तुम्हें भुलाने की कोशिश आज भी करता हूँ …,
दिल में किसी और को बसाने की कोशिश आज भी करता हूँ …|
पर जिन पर सिर्फ तुम्हारा नाम लिखा है …,
खुद से जुदा उन सांसों को कैसे कर सकता हूँ …||

चुपके चुपके क्यूँ दिल से होकर …,
आँखों से निकल पडता है पानी …?
क्यूँ लाख कोशिशें करने पर भी …,
दिल पर नहीं चलती मेरी मनमानी …??

अंधेरे की चादर लिये यह रात जब भी आती है …,
क्यूं लाख जुदा करने पर भी मुझको याद तुम्हारी आती है …?
सच है, किसी को चाहने मे ईक दिन भी नहीं लगता …,
पर भुलाने में सारी जिन्दगी गुजर जाती हैं …||

अछ्छा लगता है तुम्हें याद करना भी …,
कभी लबों पर हंसी तो कभी आँखों में अश्क ले आती है …|
ये यादें ही तो है तुम्हारी …,
जिनसे वजूद मेरा आज भी बाकी है …||

हाँ ये यादें ही तो हैं तुम्हारी …,
जो मुझमें अब भी ‘मैं’ बन कर बाकी हैं …||

Older Posts »

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.